Thursday, October 30, 2025
Homeराज्यनगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ वार्ड पार्षद का हल्ला बोल, अर्थी जुलूस...

नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ वार्ड पार्षद का हल्ला बोल, अर्थी जुलूस निकाल कर किया पुतला दहन

जहानाबाद/संतोष कुमार

नगर परिषद जहानाबाद की लापरवाह कार्यशैली और अनियमितताओं को लेकर वार्ड संख्या 30 की पार्षद नूतन कुमारी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से पार्षद के नेतृत्व में नगर परिषद गेट तक अर्थी जुलूस निकाला गया और वहां कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं नगर विकास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस विरोध कार्यक्रम में लगभग 80 लोग शामिल हुए।पार्षद नूतन कुमारी ने कहा कि वार्ड विकास की मांग उन्होंने कई बार नगर परिषद की बैठकों और पत्रों के माध्यम से उठाई, लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी ने लगातार अनदेखी की। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान की नाली-गली की योजनाएं अब तक अधर में लटकी हैं, वार्ड की करीब 30 स्ट्रीट लाइट छह माह से खराब पड़ी हैं, वहीं गांधी पार्क की हाई मास्ट लाइट तीन महीने से बंद है।उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड 30 के करीब 50 घरों में अब तक नल-जल की पाइपलाइन नहीं पहुंची है, इसके बावजूद उनसे जलकर वसूला जा रहा है। जबकि नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जलकर वसूलने का कोई निर्णय पास नहीं किया गया है। राजधानी पटना तक में जलकर नहीं लिया जाता, पर जहानाबाद में जनता से जबरन वसूली की जा रही है।सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। पार्षद ने कहा कि गांधी मैदान की सफाई में लगे मजदूरों के चार दिन का वेतन पाथ्या इंजिकान NGO ने काट लिया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, मजदूर राम ईश्वर को दो महीने से भुगतान भी नहीं किया गया।उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड की गलियों में टूटे हुए 180 स्लैब का निर्माण उन्होंने खुद करवाया ताकि लोगों का आवागमन सुचारू हो सके, मगर उसका भुगतान भी नगर परिषद की ओर से नहीं किया गया।इन सभी समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद और स्थानीय जनता ने नगर परिषद प्रशासन और जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments