Thursday, September 11, 2025
Homeराजनीतिएनडीए कार्यकर्ताओं ने किया बिहार बंद ANH तथा सड़क को मुख्य मार्ग...

एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया बिहार बंद ANH तथा सड़क को मुख्य मार्ग रमेश चौक को किया पूरी तरह जाम

औरंगाबाद/रूपेश कुमार

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्व मां को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान महागठबंधन के मंच से गाली दिए जाने के मामले को लेकर देश में उबल है और इसको लेकर विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ एनडीए गठबंधन के नेताओं के द्वारा बयानों का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा आहूत बिहार बंद का औरंगाबाद में असर देखा गया। यह बंदी सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आहुत की गई है। बंदी के समर्थन में एनडीए गठबंधन के नेताओं के द्वारा सुबह से ही शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर लोगों से बंद की अपील की गई। बंदी में शामिल नेताओं ने कहा कि यह बंद देश की महिलाओं के सम्मान को बचाने के लिए है। महागठबंधन के नेताओं के द्वारा अपनी संस्कृति उजागर कर दी गई है और आज पूरा बिहार हर मां के सम्मान के लिए सड़को पर उतर कर बंद को सफल बना रहा है। क्योंकि मां के अपमान को यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments